तिलौथू थाना चौक पर फिर बिगड़ी यातायात व्यवस्था, सीमेंट लदे ट्रक के खराब होने से जाम की आशंका
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 08, 2026
- 2 views
रोहतास। जिले के तिलौथू थाना चौक के समीप बुधवार को डालमिया सीमेंट से लदा एक ट्रक अचानक खराब हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक की पट्टी (लीफ स्प्रिंग) टूट जाने के कारण वाहन सड़क पर ही खड़ा हो गया, जिससे कई घंटों तक यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। बताया जा रहा है कि मरम्मत के लिए मिस्त्री के आने में समय लग सकता है, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है।
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि थाना चौक के पास अक्सर भारी वाहनों के ब्रेकडाउन होने से लोगों, ग्राहकों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। दुकानदार दिलीप गुप्ता ने बताया कि इस स्थान पर बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिसके कारण व्यापार और यातायात दोनों प्रभावित होते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर निगरानी रखी जाए तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


रिपोर्टर