करवंदिया और गिजवाही में पत्थर उद्योग शुरू करने की कवायद तेज, सीमांकन का कार्य जारी


रोहतास।जिले में पत्थर उद्योग को पुनः शुरू करने की दिशा में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा प्रस्तावित पत्थर खनन क्षेत्र का निरीक्षण किए जाने के बाद गुरुवार को जिला खनन पदाधिकारी की टीम करवंदिया और गिजवाही पहुंची।


टीम ने दोनों क्षेत्रों में प्रस्तावित खनन क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सीमांकन का कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने खनन क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाया।


लगातार हो रही प्रशासनिक कार्रवाई से यह संकेत मिल रहा है कि जिले में पत्थर उद्योग को दोबारा शुरू करने की कवायद तेज गति से चल रही है। अब स्थानीय लोगों और पत्थर उद्योग से जुड़े व्यवसायियों की नजर प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट