वन विभाग और संत जोसेफ स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव


रोहतास ।पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रोहतास प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) स्टालिन फीडल के कुशल निर्देशन में वन महोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन चंदन शहीद पहाड़ी स्थित 'शहीद डीएफओ संजय सिंह इको पार्क' परिसर में किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए सघन वृक्षारोपण और बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, संत जोसेफ स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों, उनके अभिभावकों और स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर पार्क परिसर में पौधे लगाए और प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया।


प्रकृति की गोद में रंग-बिरंगे परिधानों और उत्साह से भरे बच्चों की उपस्थिति ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।


इस मौके पर संत जोसेफ स्कूल के निदेशक सह 'बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन' के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि बच्चों को प्रकृति के बीच लाने का मुख्य उद्देश्य उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जोर देकर कहा, "प्रकृति की गोद में जब बच्चे इस तरह के आयोजनों का हिस्सा बनते हैं, तो दृश्य देखकर आने वाली पीढ़ी के मन में पर्यावरण के प्रति स्वाभाविक लगाव पैदा होता है। यही बच्चे आगे चलकर धरती को हरा-भरा रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे।"


विजेता छात्र मेडल और मोमेंटो से सम्मानित


 वन महोत्सव के दौरान आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण थीम पर बेहद खूबसूरत कलाकृतियां बनाईं। प्रतियोगिता में जूनियर सेक्सन से प्रथम स्थान सुहानी कुमारी, द्वितीय स्थान अनन्या कुमारी और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली नैना गुप्ता वहीं सीनियर सेक्शन से प्रथम स्थान सृष्टि मौर्या, द्वितीय स्थान अभीशु विश्वाकर्मा और तृतीय स्थान प्राप्त करने काजल कुमारी सभी विजेता छात्र-छात्राओं को वहीं पैरेंट्स के लिए म्यूजिकल चेयर गेम कराए गए थे, जिसमें प्रथम स्थान प्रियंका कुमारी, द्वितीय स्थान पूजा कुमारी और तृतीय स्थान पर रेणु कुमारी को वन विभाग की ओर से मेडल और मोमेंटो (स्मृति चिह्न) देकर सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट