डालमियानगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.4 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, प्राथमिकी दर्ज
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 16, 2026
- 3 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।डालमियानगर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है।
थाना अंतर्गत आज दिनांक *16/07/2026* को दीवा गश्ती के क्रम में पुलिस टीम ने *ग्राम रतूबीगघा* के पास छापेमारी की। इस दौरान वहां से *ब्लू लाइम ब्रांड की देशी मसाला शराब* की *200ml की 82 पीस* बरामद की गई।
बरामद शराब की कुल मात्रा *16.4 लीटर* बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में संलिप्त लोगों की पहचान कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर