कुर्की निर्गत दो फरार अभियुक्त डालमियानगर पुलिस के हत्थे चढ़े
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 16, 2026
- 2 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।थाना डालमियानगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के विरुद्ध पूर्व में कुर्की का आदेश भी निर्गत हो चुका था।
गिरफ्तार अभियुक्त
अरविंद चौधरी - पिता कमल चौधरी, निवासी ग्राम मकराइन, थाना डालमियानगर, जिला रोहतास
ललन भुइया- पिता स्व. तुलसी भुइया, निवासी ग्राम मौनिया बिगहा, थाना डालमियानगर, जिला रोहतास
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्त अलग-अलग मामलों में वांछित थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरारी काट रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर 16/06/2026 को दोनों को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है।


रिपोर्टर