डीएम ने इंद्रपुरी बराज का किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 16, 2026
- 3 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र द्वारा इंद्रपुरी बराज सहित सोन उच्चस्तरीय नहर प्रमंडल के मुख्य नहर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अभियंताओं से बाणसागर एवं रिहंद परियोजनाओं से आने वाले पानी के इंद्रपुरी बराज तक पहुँचने की व्यवस्था,जल प्रवाह की वर्तमान स्थिति तथा नहर प्रणाली के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इंद्रपुरी बराज से विभिन्न नहरों में छोड़े जा रहे पानी, जल वितरण व्यवस्था एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को खरीफ फसलों की सिंचाई को प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि नहरों के माध्यम से पानी अंतिम छोर तक पहुँचे,ताकि किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सोन नहर प्रणाली की कार्यप्रणाली,इंद्रपुरी बराज पर जल आगमन के विभिन्न स्रोतों तथा नहरों के माध्यम से जल वितरण की पूरी प्रक्रिया की भी जानकारी प्राप्त की।


रिपोर्टर