सुअरा जंक्शन प्वाइंट का डीएम ने किया निरीक्षण
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 16, 2026
- 3 views
रोहतास। जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र द्वारा एनएच-19 स्थित सुअरा जंक्शन प्वाइंट तथा सासाराम-आरा-पटना फोरलेन परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनौरा क्षेत्र में चल रहे सीए एंड जी कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा परियोजना से जुड़े अधिकारियों से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में बताया गया कि रोहतास जिले में इस परियोजना की कुल लंबाई लगभग 40 किलोमीटर है।
जिला पदाधिकारी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सासाराम के परियोजना निदेशक को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए पर्याप्त संख्या में मशीनरी,आधुनिक उपकरण तथा अतिरिक्त कार्यबल की तैनाती सुनिश्चित की जाय,ताकि परियोजना का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। सभी तकनीकी मानकों एवं निर्धारित गुणवत्ता मानदंडों का पूर्ण पालन करते हुए कार्य निष्पादित किया जाय। साथ ही निर्माण-स्थल पर श्रमिकों एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।


रिपोर्टर