हसनबाजार के सहेजनी गांव से एक किलो गांजा बरामद
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 16, 2026
- 3 views
अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ भोजपुर। हसनबाजार थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर थाना क्षेत्र के सहेजनी स्थित अनुसूचित जाति टोले के एक घर से एक किलो एक सौ चौवालिस ग्राम गांजा बरामद किया है। हसनबाजार पुलिस के अनुसार उन्हें सहेजनी गांव के निठुर नट उर्फ सन्नी कुमार द्वारा गांजा का अवैध कारोबार करने की गुप्त सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना की अधिकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। वरीय अधिकारी के निर्देश पर राजस्व अधिकारी पीरो को दंडाधिकारी के रुप में साथ लेकर पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में सहेजनी अनुसूचित जाति टोला स्थित निठुर नट के घर पर छापेमारी की गई। जहां छुपाकर रखा गया एक किलो एक सौ चौवालिस ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के आने की भनक लगते ही निठुर नट उर्फ सन्नी फरार हो गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर