नारायण स्कूल ऑफ लॉ के 50 से अधिक छात्रों ने अखिल भारतीय बार परीक्षा में लहराया परचम


 रोहतास।नारायण स्कूल ऑफ लॉ के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और कड़ी मेहनत का शानदार प्रमाण दिया है। हाल ही में संपन्न हुई 21वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा 2026 में संस्थान के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भारी सफलता हासिल कर विधि संकाय, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय व अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद से ही पूरे कॉलेज परिसर में हर्षोल्लास का माहौल है।

छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कॉलेज प्रशासन और शिक्षकों ने खुशी जाहिर की है। संस्थान की प्लेसमेंट और इंटर्नशिप कमिटी के प्रमुख डॉ. लोकेश चंद ने सभी सफल विद्यार्थियों को अपनी हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह शानदार परिणाम उनके निरंतर परिश्रम, लगन और अनुशासन का प्रतिफल है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर संस्थान के संकाय प्रमुख प्रो डॉ.विनोद कुमार सरोज, वरिष्ठ आचार्य प्रो. बी. एन. बेहेरा और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संगीता कुमारी ने भी अपनी गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। सभी शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारायण स्कूल ऑफ लॉ हमेशा से ही अपने छात्रों को उत्कृष्ट विधिक शिक्षा और सही मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नारायण स्कूल ऑफ लॉ के शिक्षकों ने इसे संस्थान के लिए एक बड़े गर्व का क्षण बताया और छात्रों को समाज में एक ईमानदार और न्यायप्रिय अधिवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट