फर्जी APK लिंक से मोबाइल हैक कर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार


आजमगढ़। साइबर सेल और महाराजगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक आईफोन, एक फर्जी आधार कार्ड तथा 1,330 रुपये नकद बरामद किए गए।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार (28 वर्ष) निवासी ग्राम नेवोरा बिपरापुर खालसा, थाना महाराजगंज है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी के साथ सोशल मीडिया पर नई फिल्म एवं वेब सीरीज डाउनलोड कराने के नाम पर फर्जी APK लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल हैक करता था। इसके बाद पीड़ितों के बैंक खातों से रकम निकालकर विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर एटीएम के माध्यम से निकाल ली जाती थी।यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक रविप्रकाश गौतम एवं महाराजगंज पुलिस की टीम द्वारा की गई। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश और गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट