26 मवेशियों से भरा ट्रक जब्त; चालक समेत तस्कर फरार

ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर:--- पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहनियां थाना क्षेत्र के दक्षिणी परिवहन चेकपोस्ट के पास 26 मवेशियों से लदे एक ट्रक को जब्त किया है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही चालक एवं अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस अनुसार, सोमवार को मोहनियां थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दक्षिणी परिवहन चेकपोस्ट के रास्ते एक ट्रक में मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान संदेह के आधार पर यूपी-70 पीटी-1082 नंबर के ट्रक को रोककर तलाशी ली गई।

जांच में ट्रक के अंदर 26 मवेशियों को बेरहमी से बांधकर ले जाया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने ट्रक समेत सभी मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, जब्त वाहन और बरामद मवेशियों को थाना लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फरार चालक एवं अन्य तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। कैमूर पुलिस ने कहा कि मवेशी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट