शराब व शराब उत्पादन यंत्र के साथ शराब उत्पादक तीन महिला दो पुरुषों सहित दो सेवन कर्ता गिरफ्तार ,भेजे गए न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 28, 2026
- 23 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं (कैमूर)----- अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र में शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब व शराब उत्पादन यंत्र सहित उत्पादक तीन महिला दो पुरुषों सहित दो सेवन कर्ताओं को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में।
इस कार्रवाई में शराब तस्करी, अवैध शराब निर्माण और शराब के नशे में उत्पात मचाने के आरोप शामिल हैं।
संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना ध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहाड़िया गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान सुदर्शन बिंद, पिता स्वर्गीय दल्लू बिंद, के पास से 3.7 लीटर देसी शराब बरामद की गई। वहीं धर्मशिला देवी, चंद्रावती देवी तथा संगीता देवी के घरों से जावा महुआ और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार ये सभी अवैध रूप से महुआ शराब बनाने का कार्य कर रहे थे। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।
एक अन्य कार्रवाई में गोबरक्ष गांव निवासी रामसूरत सिंह के गौशाला से करीब सवा दो लीटर देसी शराब बरामद की गई। मौके से उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा अजय कुमार, निवासी रामगढ़ तथा मनजीत कुमार, निवासी मोहनपुर को अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मनजीत कुमार पर नशे की हालत में ट्रक रोककर उस पर पत्थर फेंकने का आरोप है, जिससे ट्रक का शीशा टूट गया। घटना में उसके तीन-चार अन्य साथियों की भी संलिप्तता सामने आई है, जिनकी पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं अजय कुमार को शराब के नशे में मारपीट और हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों का भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद भभुआ न्यायालय भेज दिया गया।


रिपोर्टर