जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट की शिकायत पर, करमचट थाना के एएसआई निलंबित

रिपोर्ट संदिप कुमार

कैमूर:-- पुलिस ने आमजन के साथ दुर्व्यवहार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करमचट (सबार) थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) परमानंद प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को आयोजित जनता दरबार में एक नागरिक ने एएसआई परमानंद प्रसाद के विरुद्ध जातिसूचक गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पुलिस केंद्र, भभुआ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। घटना की विस्तृत जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), भभुआ को जांच का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। कैमूर पुलिस अधीक्षक ने अपने संदेश में कहा है कि आमजन के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, भेदभाव अथवा अभद्र व्यवहार किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट