जमीन बेच 18 वर्षीय युवती संग फरार हुआ पति, पत्नी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

आजमगढ़--- जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गौसड़ी गांव में एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसका पति गांव की एक 18 वर्षीय युवती के साथ फरार हो गया है। इससे पहले वह अपनी जमीन भी बेच चुका है। पीड़िता ने पति सहित अन्य लोगों पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है।पीड़िता सरोजा देवी पत्नी राम आशीष प्रजापति ने दीदारगंज थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता रहा। प्रताड़ना से तंग आकर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी थी। कोर्ट के आदेश पर करीब पांच वर्ष पहले पति उसे घर ले आया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।महिला का कहना है कि करीब सात माह पहले लिखित समझौते के बावजूद पति ने न तो उसका और बच्चों का भरण-पोषण किया और न ही किसी प्रकार का खर्च दिया। वह अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहकर जीवनयापन कर रही है।पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पति का गांव की एक 18 वर्षीय युवती से प्रेम संबंध है। आरोप है कि पति अपनी जमीन बेचने के बाद उक्त युवती को लेकर फरार हो गया। दोनों के मंदिर में विवाह करने की चर्चा है और कथित विवाह की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति, ससुर तथा युवती के पिता उसे लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह और उसके बच्चे भयभीत हैं।महिला ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट