सावन के दूसरे सोमवार को डेहरी के झारखंडी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 10, 2026
- 1 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।सावन माह के दूसरे सोमवार को डेहरी स्थित प्रसिद्ध झारखंडी मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोलेनाथ के जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा।
सुबह 6:00 बजे से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बुजुर्ग भक्त परिवार सहित पहुंचे और भोलेनाथ के शिवलिंग पर जल चढ़ाकर माथा टेका।
मंदिर समिति के अनुसार इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख, समृद्धि और मंगल कामना के लिए पूजा-अर्चना की। पूरे दिन भक्तिभाव और आस्था का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था और जल चढ़ाने की सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण भक्तों को दर्शन में कोई परेशानी नहीं हुई।
सावन में हर सोमवार को झारखंडी मंदिर में विशेष भीड़ रहती है, लेकिन दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक देखी गई।


रिपोर्टर