मध्य विद्यालय शिवगंज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर उत्साह, बच्चों ने निबंध-पेंटिंग-रंगोली में दिखाया हुनर।


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी ऑन सोन, रोहतास।स्थानीय मध्य विद्यालय शिवगंज में जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास-सासाराम के निर्देशानुसार ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने किया।


प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता सुनिश्चित करना और अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विद्यालय स्तर पर विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ गीत का गायन किया। 



- *रंगोली*: छात्राओं मिनत प्रवीण और जन्नत परवीन ने आकर्षक तिरंगा रंगोली बनाई

- *अभिनय*: आध्या कुमारी ने भारत माता के रूप में अभिनय कर देशभक्ति का संदेश दिया  

- *गायन*: कक्षा छह की सृष्टि कुमारी, कक्षा सात की चांदनी कुमारी तथा कक्षा आठ की रितु कुमारी ने ‘वंदे मातरम्’ गीत प्रस्तुत किया


इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं प्रेमचंद प्रसाद, सुजाता प्रसाद, नसरीन, विभा रानी और आयुषी गौतम ने विद्यार्थियों के साथ सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट