सावन के दूसरे सोमवार भंवरनाथ मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Aug 10, 2026
- 15 views
आजमगढ़। सावन के दूसरे सोमवार को थाना कंधरापुर क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध भंवरनाथ शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने बाबा भंवरनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और सुख-समृद्धि की कामना की।श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर क्षेत्र और भंवरनाथ चौराहे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं यातायात कर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। ट्रैफिक पुलिस के टीएसआई रामाधार पाल और भावना ने चौराहे पर यातायात व्यवस्था संभाली और श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा।वहीं एचसीपी संजय मौर्य, सीटीपी आदर्श शाह तथा पीआरडी जवान बेचन राम, अशोक कुमार और सुरेंद्र शर्मा सहित थाना कंधरापुर के पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिसकर्मियों ने यातायात को सुचारु बनाए रखने के साथ ही मंदिर क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग किया।पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी के चलते भंवरनाथ मंदिर परिसर एवं चौराहे पर यातायात व्यवस्था व्यवस्थित बनी रही। श्रद्धालुओं ने भी पुलिस की व्यवस्था की सराहना की।


रिपोर्टर