डालमियानगर पुलिस ने 9 कांडों का वांछित शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 26, 2026
- 3 views
चोरी की बाइक के साथ एक और आरोपी थराया
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास। डालमियानगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पहली कार्रवाई में थाना कांड संख्या 178/26, धारा 30(a) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के नामजद अभियुक्त *रविरंजन प्रसाद (24), पिता रमेश साह, ग्राम बेरकप, थाना दरिहट* को दरिहट थाना के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर अपराधी है और पूर्व से लूट, आर्म्स एक्ट, चोरी एवं शराब तस्करी के कुल 9 मामलों में अभियुक्त रहा है।
वहीं दूसरी कार्रवाई संध्या गश्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में की गई। इस दौरान पुलिस ने एक चोरी की *स्प्लेंडर मोटरसाइकिल* बरामद करते हुए *विकाश कुमार, पिता उपेन्द्र सिंह, ग्राम गंगौली, थाना डालमियानगर* को गिरफ्तार किया है। वह चोरी की मोटरसाइकिल का उपयोग कर रहा था।
दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।


रिपोर्टर