डीएम ने एनामिया मुक्त बिहार अभियान का विधिवत शुभारंभ किया


रोहतास। मुख्यमंत्री द्वारा पूरे बिहार में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए 'एनीमिया मुक्त बिहार' अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह विशेष जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य अभियान राज्य भर में 25 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य आमजनों में खून की कमी की समय पर पहचान,प्रभावी उपचार और रोकथाम करना है। जिले में इस महाभियान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा सदर अस्पताल, सासाराम में किया गया। शुभारंभ के अवसर पर 50 से अधिक महिलाओं की जाँच की गयी।

यह अभियान जिले में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधायें पहुँच सकें। आवश्यकतानुसार मरीजों को दवाइयाँ,उपचार और पोषण संबंधी उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग रोहतास ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान पर जाकर एनीमिया की जाँच अवश्य करायें और इस महाभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट