बुद्व मिशन स्कूल में खेल दिवस का आयोजन


रोहतास।हॉकी के महान एवं भारतीय खेल जगत के गौरव मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष में 29 अगस्त 2026 को बुद्ध मिशन स्कूल सासाराम में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, अनुशासन तथा स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक एवं मुख्य अतिथि ओम प्रकाश सिंह तथा प्रचार्य त्रिलोक कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। विद्यालय परिवार ने महान हॉकी खिलाड़ी को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए उनके जीवन और देश के लिए किए गए योगदान को याद किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण माध्यम है खेलों से बच्चों के शारीरिक क्षमता के साथ-साथ निर्णय लेने की क्षमता का भी विकास होता है। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आवाहन किया। विद्यालय के प्रचार्य त्रिलोक कुमार सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और अनुशासन के बल पर हॉकी को वीर पटल पर गौरवान्वित किया विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रतिश समर्पित रहने की आवश्यकता है। विद्यालय की खेल शिक्षिका प्रियंका उपाध्याय ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिभा हमें प्रेरणा देती है। लगन और समर्पण से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन के मेंबर कमल कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह तथा अजय कुमार सिंह एवं विद्यालय के शिक्षक अर्जुन कुमार, अभिषेक कुमार, गौतम कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, शिवम कुमार तिवारी, हरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, चंदन पांडे एवं शिक्षिका मधु गुप्ता, नेहा कुमारी, सृष्टि कुमारी, नेहा परवीन, अलकमर फातिमा, अर्चना उपाध्याय तथा पूजा कुमारी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट