राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य, 1547 में से सिर्फ 244 ने कराया


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास।प्रखंड में सभी राशन कार्डधारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। प्रखंड आपूर्ति कार्यालय को अब तक कुल 1,547 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से मात्र 244 लाभुकों ने ही पीडीएस विक्रेता के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी की है।


प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि राशन कार्ड से जुड़े सभी सदस्यों का ई-केवाईसी कराना जरूरी है, अन्यथा सरकारी खाद्यान्न का लाभ बंद हो सकता है।


लाभुक चाहें तो PDS दुकान पर जाकर या घर बैठे Aadhaar Face RD और Mera eKYC App के जरिए फेस वेरिफिकेशन से अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट