एसडीएम ने किया रेस्टोरेंट एवं लाइन होटल के संचालकों के साथ बैठक


रोहतास। अनुमंडल पदाधिकारी, बिक्रमगंज की अध्यक्षता में बिक्रमगंज नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी रेस्टोरेंट एवं लाइन होटल के संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा रेस्टोरेंट एवं लाइन होटल संचालकों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा ग्राहकों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।साथ ही प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था रखने तथा निर्धारित नियमों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि आमजन के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने की स्थिति में संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।बैठक में उपस्थित सभी रेस्टोरेंट एवं लाइन होटल संचालकों ने प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट