एनएच-120ए पर दो बाइकों की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 19, 2026
- 2 views
रोहतास। जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के एनएच-120ए पर बहुआरा के समीप मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान जोरावरपुर गांव निवासी अरमान खां (22) और गोरारी गांव निवासी मकसूद अली (26) के रूप में हुई है। हादसे में दोनों युवकों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। अरमान खां की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, अरमान खां गोरारी से काम समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे, जबकि मकसूद अली नासरीगंज की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान बहुआरा के समीप दोनों की बाइक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही हाईवे गश्ती दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को गोड़ारी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया।परिजनों के अनुसार, मकसूद अली का बायां पैर टूट गया है, जबकि अरमान खां की स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


रिपोर्टर