बड़ेरी नहर से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा

बरसठी (जौनपुर)। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय कुमार चौधरी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बरसठी जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव ने हमराह उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार बिंद और कांस्टेबल नील रतन सिंह यादव के साथ बड़ेरी नहर पर दबिश देकर विवेक कुमार गौतम (20) पुत्र अशोक कुमार गौतम निवासी ग्राम बड़ेरी, थाना बरसठी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 368/2026 में धारा 115(2), 352, 351(3) व 109 बीएनएस के तहत वांछित था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय जौनपुर भेज दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट