स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मां कुलेश्वरी देवी धाम में चला सफाई अभियान
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 27, 2026
- 6 views
संवाददाता पिंटू कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)--- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत मां कुलेश्वरी देवी धाम परिसर में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य धार्मिक स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा।
सफाई अभियान का नेतृत्व स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने किया। इस दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं और स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है और इसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।


रिपोर्टर