पितृपक्ष मेला में श्री श्री भीमा शंकर सेवा समिति का विशाल भंडारा

प्रतिदिन करीब 20 हजार श्रद्धालु कर रहे प्रसाद ग्रहण, सुबह से रात 9 बजे तक चल रही सेवा

ब्यूरो चीफ प्रेम की रिपोर्ट 

गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला के अवसर पर विष्णुपद मंदिर परिसर में श्री श्री भीमा शंकर सेवा समिति, गोवाहाटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। समिति के सचिव संदीप डोकानियां के नेतृत्व में चल रहे इस सेवा कार्य में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


समिति के सचिव संदीप डोकानियां ने बताया कि भंडारे में प्रतिदिन करीब 20 हजार श्रद्धालु भोजन ग्रहण कर रहे हैं। सुबह के समय शुद्ध घी में तैयार पूरी, सब्जी और जलेबी परोसी जाती है। दोपहर में चावल, दाल, सब्जी, पूरी, जलेबी, आलू चिप्स और खीर की व्यवस्था रहती है। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से फल की व्यवस्था की गई है।


उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारा सुबह से लेकर रात 9 बजे तक संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा शुद्ध पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।


सेवा कार्य में समिति के सचिव संदीप डोकानियां के साथ कुणाल अग्रवाल सहित कई स्थानीय सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। समिति के सदस्यों का कहना है कि पितृपक्ष मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट