सकरी मोड़ के समीप अज्ञात चोरों ने घर में की चोरी, ढाई लाख के जेवर और 25 हजार रुपये नकद ले उड़े
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Sep 27, 2026
- 11 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर:-- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी मोड़ के समीप चोरी की एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात चोरों ने सकरी निवासी बबन सिंह के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार, चोर घर से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के जेवरात के साथ 25 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मामले को लेकर कुदरा थाना अध्यक्ष इरफान राजा से दूरभाष के माध्यम से जानकारी ली गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना कुदरा थाना को प्राप्त हुई है। पीड़ित द्वारा थाने में आवेदन भी दिया गया है। थाना अध्यक्ष के अनुसार, पुलिस द्वारा मामले की नियमित रूप से जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच में जुटी है।


रिपोर्टर