22.502 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ संदिप कुमार



कैमूर:-- मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कैमूर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अधौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 22.502 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 सितंबर 2026 को अधौरा थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ तस्कर अधौरा-भभुआ मार्ग से मादक पदार्थ लेकर भभुआ की ओर जाने वाले हैं। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी अधौरा की उपस्थिति में एक विशेष टीम का गठन किया गया और अधौरा-भभुआ रोड पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान एक बस को रोककर तलाशी ली गई, तभी दो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि पुलिस बल की तत्परता से दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 बंडलों में पैक कुल 22.502 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबूलाल यादव (26 वर्ष), पिता शिवप्रसन सिंह, निवासी डुमरकोन तथा लालसाहेब यादव (26 वर्ष), पिता रामजी यादव, निवासी मसानी, थाना चैनपुर, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इस मामले में अधौरा थाना कांड संख्या 89/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट