डीएम की अध्यक्षता में विशिष्ट दतक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण हुआ


रोहतास। जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में गठित जिला निरीक्षण समिति द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान,रोहतास, सासाराम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान मैं स्कूल 11 बच्चे आवासित थे। इस दौरान निरीक्षी अधिकारियों द्वारा संस्थान में आवासित बच्चों के आवासन, खानपान,उनके स्वास्थ्य,सुरक्षा, पुनर्वासन व विभिन्न क्रियाकलापों की जाँच की गयी।

इस मौके पर सुश्री आकांक्षा आनंद,उप विकास आयुक्त,सुश्री विनीता कुमारी,वरीय उपसमाहर्ता -सह -सहायक निदेशक,जिला बाल संरक्षण इकाई,रोहतास,सुश्री चित्रा कुमारी पुलिस उपाधीक्षक (स्पेशल क्राइम)-सह- नोडल पदाधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई, रोहतास, विक्रमादित्य पाल,बाल संरक्षण पदाधिकारी (संस्थागत), रोहतास,जयकुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,जिला शिक्षा कार्यालय,रोहतास,प्रभारी सिविल सर्जन,रोहतास, ददन जी पाण्डेय, सदस्य,बाल कल्याण समिति, रोहतास, मिथिलेश कुमार, समन्वयक,विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान,रोहतास सहित संस्थान के अन्य सभी कर्मीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट