बाइक चोरी मामले में दो गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 04, 2026
- 3 views
कैमूर-- भभुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में एक बाइक चोरी करने वाला तथा दूसरा कम कीमत पर चोरी की बाइक खरीदने वाला बताया गया है।
इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने चोरी की काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल के साथ कृष्णा कुमार, उम्र 35 वर्ष, पिता सिंघासन राम, ग्राम जैतपुर कला, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर को गिरफ्तार किया। बरामद अपाचे मोटरसाइकिल का चेचिस नंबर MD634BE81P2G02444 तथा इंजन नंबर AE8GP2201773 है।
वहीं, पुलिस ने स्पलेंडर मोटरसाइकिल के साथ धर्मजीत कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता रामचंद्र राम, ग्राम किनरचोला, थाना भगवानपुर, जिला कैमूर को भी गिरफ्तार किया। उक्त मोटरसाइकिल का चेचिस नंबर MBLJAR036J9B41610 तथा इंजन नंबर JA05EGJ9B41886 बताया गया है।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में भगवानपुर थाना कांड संख्या 285/26, दिनांक 04.10.2026, के तहत धारा 317(5)/3(5) BNS में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है।


रिपोर्टर