कैमूर के अमाव पंचायत पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)------ अनुमंडल क्षेत्र के चैनपुर के अमाव में गुजरात के वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा वाराणसी के बाद बिहार के कैमूर में पहुंची। यात्रा का अमाव पंचायत पहुंचने पर ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों के काफिले के साथ यात्रा के पहुंचते ही पूरे पंचायत क्षेत्र में उत्सवी माहौल देखने को मिला।

गाजे-बाजे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम को खास और आकर्षक बनाने के लिए करीब 12 से 14 जेसीबी मशीनों से यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। पुष्पवर्षा का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

इस दौरान कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर एमएलसी संतोष सिंह सहित अमाव पंचायत के मुखिया, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत प्रतिनिधि, महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यात्रा के दौरान अमाव पंचायत में महिलाओं के साथ महिला संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों और स्थानीय आवश्यकताओं पर चर्चा की गई। महिलाओं ने भी अपनी समस्याओं और सुझावों को सामने रखा।

कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प यात्रा के उद्देश्यों तथा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गाजे-बाजे और जेसीबी से हुई भव्य पुष्पवर्षा के कारण अमाव पंचायत में आयोजित सेवा संकल्प यात्रा का कार्यक्रम लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट