कटिहार के अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की हत्या पर भभुआ में शोकसभा, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 06, 2026
- 2 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
भभुआ। कटिहार सिविल कोर्ट के 35 वर्षीय अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की हत्या के विरोध में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को सिविल कोर्ट भभुआ परिसर में जिला अधिवक्ता संघ भभुआ-कैमूर की ओर से शोकसभा आयोजित की गई शोकसभा की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने की, जबकि संचालन संघ के पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मृतक अधिवक्ता गुड्डू अंसारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने बताया कि 5 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे अधिवक्ता गुड्डू अंसारी स्कूटर से कटिहार सिविल कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान कटिहार शहर के पटेल चौक स्थित हरिगंज बाजार में अपराधियों ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला करने के बाद गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई शोकसभा के दौरान अधिवक्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए कटिहार पुलिस अधीक्षक और बिहार के डीजीपी से हत्या में शामिल अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मृतक अधिवक्ता के आश्रित को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा देने तथा उनके परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग रखी गई पूर्व महासचिव मंटू पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों और हत्याओं को देखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि जो अधिवक्ता अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र अनुज्ञप्ति लेना चाहते हैं, उन्हें नियमानुसार जिला स्तर पर शस्त्र लाइसेंस उपलब्ध कराया जाए। साथ ही अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने की भी मांग की गई शोकसभा में पूर्व महासचिव गिरीश कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, मंसूर खान, चंद्रकांत तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिन्हा, विनोद कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


रिपोर्टर