कुदरा में बजरंग शक्ति दुर्गा पूजा समिति ने धूमधाम से की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Oct 20, 2026
- 3 views
संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)-- नगर पंचायत कुदरा स्थित महावीर स्थान में बजरंग शक्ति दुर्गा पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ की गई पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला वहीं, दुर्गा पूजा के दौरान कुदरा पुलिस प्रशासन एवं कुदरा थाना प्रभारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई। थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा लगातार पूजा स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया बजरंग शक्ति दुर्गा पूजा समिति ने कुदरा पुलिस प्रशासन और थाना प्रभारी के इस सहयोग एवं तत्परता के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। समिति का कहना है कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता से श्रद्धालुओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना बनी रही इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिनेश बाबा, उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोलू जी, सदस्य धर्मेंद्र सिंह, रिशु सिंह, सोनू जी, अनिल जी, महेंद्र पासवान सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया


रिपोर्टर