महानवमी पर कजरहां में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पूजा-पंडालों में उमड़ी भीड़

अखिल भारतीय समाचार टीम 

बिहार-- जिला पूर्वी चंपारण प्रखंड मधुबन कौड़ियां पंचायत में शारदीय दुर्गा पूजा की महानवमी के अवसर पर कजरहां में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-पंडालों में उमड़ पड़ी। पूरा क्षेत्र मां दुर्गा के जयकारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर कजरहां जय माता दी दुर्गा पूजा समिति एवं जय माता दुर्गा पूजा समिति की ओर से पूजा-अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महानवमी को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में जिला परिषद प्रत्याशी अमित कुमार सिंह, कौड़ियां-कजरहां वार्ड के राकेश महतो जय माता दी पूजा समिति अध्यक्ष राम बाबू सिंह कोषाअध्यक्ष ललन सिंह ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल व्यवस्थापक  नंदेश्वर सिह सुमित कुमार सिंह अमित कुमार पप्पू कुंवर  मनोज कुंवर  सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और क्षेत्र में शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट