दिनदहाड़े कंचन ज्वेलरी से कैश सहित 3 करोड रुपए की आभूषण की हुई लूट


दूसरी बार अपराधियों ने कंचन ज्वेलरी को बनाया 


रोहतास ।जिले के कोचस में महात्मा गांधी चौक स्थित कंचन ज्वेलर्स से दिनदहाड़े हथियार बंद लुटेरो ने भीषण लूट की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार चार लुटेरों ने हथियार के बल पर करोड़ों रुपए की ज्वेलरी लूट ली है. इस घटना की जानकारी मिलते ही रोहतास एसपी मिस्टर राज उक्त ज्वेलरी दुकान पहुंच गए है, पुलिस घटना की तहकीकात मे जुट गई है,फिलहाल पुलिस कंचन ज्वेलरी को सिल कर दिया है।आपको बता दे कि बीते वर्ष 25 अगस्त 2025 की रात को अज्ञात अपराधियो ने कंचन ज्वेलरी का शटर काटकर लगभग 5.20 करोड़ रुपये के आभूषण चोरी की घटना को अंजाम दिया था, हालांकि इस मामले में पुलिस ने यूपी से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में ले जेल भेजा है लेकिन इस मामले में अभी तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, उक्त ज्वेलरी में दूसरी बार हुई लूट की घटना के बाद प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़े हुए हैं।कंचन ज्वेलरी संचालक अविनाश कुमार ने बताया कि नित दिन की तरह अपना दुकान खोल ग्राहक को गहने दिखा रहे थे तभी बाइक से आए हथियार बंद नकाबपोश चार अपराधियों ने हथियार के बल पर कैश समेत 3 करोड़ के ज्वेलरी लेकर उड़ गए, तत्काल इस घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दि गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है, व्यस्त बाजार के पास हुई लूट ने स्थानीय करोबारी की चिंता बढ़ा दी है।लूट की घटना के बाद रोहतास एसपी मिस्टर राज घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली, एसपी मिस्टर राज ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वही घटना के बाद सदर एसडीपीओ टू संजीव कुमार और कोचस थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर दुकानदार से पूछताछ की और घटना की जानकारी ली, पुलिस दुकान के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके और जल्द गिरफ्तार किया जा सके।थाना क्षेत्र में हो रही लूट की घटना के बाद लोगों में पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, सबसे बड़ा सवाल यह है कि पहले भी करोड़ों की चोरी और अब दिनदहाड़े हथियार बंद लूट के बाद पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कब कसेगी,फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर मामले की जांच कर रही है, लुटे गए आभूषण की वास्तविक कीमत और अपराधी की पहचान को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी तक सामने नहीं आई है, फिलहाल अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट