छीनी गई हनुमानी और अपाची बाइक बरामद


रोहतास। चेनारी थाना क्षेत्र में छिनतई की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से कांड में छीनी गई हनुमानी बरामद की गई है। वहीं, वारदात में कथित रूप से प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस दोनों आरोपितों से जुड़े मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के उगहनी गांव निवासी स्व. सुरेंद्र बिंद के पुत्र विक्रांत कुमार (22) और कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के चकिया मोहल्ला निवासी अभय कुमार सेठ के पुत्र धनवंत कुमार (22) के रूप में हुई है।यह कार्रवाई चेनारी थाना कांड संख्या 383/26, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 304(2) में दर्ज मामले में की गई है। पुलिस ने घटना में छीनी गई हनुमानी बरामद करने के साथ अपाची मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR45N2152) जब्त की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।चेनारी में छिनतई कांड का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार; छीनी गई हनुमानी और अपाची बाइक बरामद


उगहनी और कैमूर के कुदरा से पकड़े गए आरोपित, पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक की जब्त त किए गए हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट