टोल प्लाजा के पास चोरी के मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 11, 2026
- 1 views
दुर्गावती:-- थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 नवंबर 2026 को टोल प्लाजा के पास से चोरी गए मोबाइल के साथ पुलिस ने दो युवकों को विधिवत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार युवकों की पहचान बबलू कुमार 19 वर्ष, पिता रामदयाल बिंद तथा दासी बिंद, पिता पप्पू बिंद, दोनों निवासी डीडीखिली, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर