दीनानाथ ब्रह्म जी महोत्सव की तैयारी शुरू, जमुरनी गांव में चला विशेष स्वच्छता अभियान

स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता कर्मियों ने की मंदिर परिसर की साफ-सफाई


 दुर्गावती:-- स्थानीय प्रखंड अंतर्गत जमुरनी गांव में आयोजित होने वाले दीनानाथ ब्रह्म जी महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को दीनानाथ ब्रह्म जी के प्रांगण में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पंचायत के सभी स्वच्छता कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।


बताया जाता है कि प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के बाद कार्तिक एकादशी के पावन अवसर पर जमुरनी गांव में दीनानाथ ब्रह्म जी का महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसी को देखते हुए आयोजन स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया गया।


स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल कुमार ने बताया कि महोत्सव को देखते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के सहयोग से अभियान को सफल बनाने की बात कही। महोत्सव की तैयारियों को लेकर गांव में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट