मां कुलेश्वरी देवी की श्रृंगार आरती के साथ पुनः शुरू हुआ आहार बिहार होटल, ग्राहकों को मिलेगी बेहतर सुविधा


मां कुलेश्वरी देवी की विधिवत श्रृंगार आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ आहार बिहार होटल को एक बार फिर से ग्राहकों की सेवा के लिए शुरू कर दिया गया है। कुछ दिनों से साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बंद होटल अब नए उत्साह और बेहतर सुविधाओं के साथ पुनः संचालित हो गया है।


होटल में अब ग्राहकों को वाराणसी के अनुभवी शेफ (रसोइयों) द्वारा तैयार स्वादिष्ट, गुणवत्तापूर्ण एवं उत्तम भोजन और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।


इसके साथ ही होटल परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए बेहतर पार्किंग व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


होटल प्रबंधन की ओर से क्षेत्रवासियों एवं आने-जाने वाले सभी लोगों से अपील की गई है कि एक बार आहार बिहार होटल पहुंचकर स्वादिष्ट भोजन और बेहतर आतिथ्य का आनंद अवश्य लें तथा सेवा का अवसर प्रदान करें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट