टीम डेहरीयंस ने DM के समक्ष रखी डेहरी की 8 बड़ी मांगें, कैंप कार्यालय खोलने और सप्ताह में 2 दिन बैठने का किया आग्रह


संवाददाता पारस नाथ दुबे 


डेहरी रोहतास।टीम डेहरीयंस के संस्थापक सह अध्यक्ष चंदन कुमार और रवि कुमार* ने जिलाधिकारी के समक्ष डेहरी शहर की अनेक मांगों को रखा।


टीम ने मांग की कि डेहरी में जिलाधिकारी का कैंप कार्यालय खोला जाए* और सप्ताह में कम से कम *2 दिन DM डेहरी में बैठें।* उन्होंने कहा कि डेहरी बिहार के लगभग 2 दर्जन जिला मुख्यालयों से बड़ा शहर है। डेहरी आयोजन क्षेत्र की जनसंख्या 2011 में ही *3,45,179* थी। शहर में जाम की समस्या बहुत बड़ी है, आज अपनी पर्सनल कार से जाकर खरीदारी करना भी मुश्किल है। शहर के प्रमुख स्थानों पर शौचालय का निर्माण अतिशीघ्र हो, क्योंकि महिलाओं को बहुत परेशानी होती है।


टीम डेहरीयंस की प्रमुख 8 मांगें:*

झारखण्डी महादेव मंदिर* का जीर्णोद्धार हो, इसका इतिहास 3000 साल पुराना है।

मुख्य बाजार, जयहिंद सिनेमा रोड, पाली रोड, स्टेशन रोड* का चौड़ीकरण जल्द हो।

अब्दुल क़यूम अंसारी नगर भवन* की मरम्मत हो, यह बिहार का दूसरा सबसे बड़ा नगर भवन था।

एकता चौक, चुन्ना भट्टा, पाली पुल, कर्पूरी चौक, रामारानी चौक, अम्बेडकर चौक और तार बंगला चौक* पर ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाए।

बाबूगंज, पाली रोड, कैनाल रोड, जयहिंद सिनेमा रोड, बीएमपी, मोहन बिगहा, पुरानी जीटी रोड और कचौड़ी गली* में शौचालय का निर्माण हो, विशेष रूप से महिलाओं के लिए।

NH-19 के निकट सोन ड्राइव का निर्माण हो - दक्षिण दिशा में इंद्रपुरी बराज से पाली कुटिया तक और उत्तर दिशा में पाली से दरीहट तक, ताकि कटाव रुके और वैकल्पिक सड़क मिले शहर में वेंडर जोन और मल्टी लेवल कार पार्किंग का निर्माण हो।

पाली और एनीकट श्मशान घाट में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण हो।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट