रामपुर के खरेंदा में आशा बहाली को लेकर हुई आम सभा, सात आवेदन आए
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 12, 2026
- 4 views
रामपुर (कैमूर), संवाददाता। रामपुर प्रखंड के खरेंदा गांव में आशा बहाली को लेकर गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ रमेश कुमार एवं बीसीएम एवं पंचायत के मुखिया के अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया।
आम सभा में आशा के रिक्त पद पर बहाली को लेकर चर्चा की गई। सभा में बताया गया कि उक्त पद के लिए कुल सात आवेदन प्राप्त जिसमें सबसे ज्यादा अंक था चंदा कुमारी पति सिकंदर कुमार । सभी आवेदनों को सभा के समक्ष रखा गया।
सभा में निर्णय लिया गया कि चयन पूरी तरह योग्यता एवं सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा। चयन में शैक्षणिक योग्यता, आयु एवं स्थायी निवासी सहित अन्य निर्धारित मापदंडों का पालन किया जाएगा।
आम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि आशा का चयन पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि गांव की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।
सभा के बाद सभी आवेदनों को अग्रेतर कार्रवाई के लिए विभाग को भेजने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर खरेंदा पंचायत मुखिया दीपक कुमार उप मुखिया अभिषेक प्रताप सिंह , वार्ड सदस्य, स्वास्थ्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


रिपोर्टर