चैनपुर पुलिस ने पांच शराबियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में




कैमूर:-- भभुआ अनुमंडल के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच शराबियों समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार शराबियों में भानु लाल पिता लाल बहादुर सिन्हा, निवासी चंदा; राजू कुमार पिता नथुनी राम, निवासी कोहारी, थाना भभुआ; राजगृही राम पिता बालकृष्ण राम, निवासी करजी; मंझय कुमार बिंद पिता श्रवण बिंद, निवासी हरगांव तथा बनारसी प्रसाद बिंद पिता अतुल प्रसाद बिंद, निवासी खरहानिया, थाना चैनपुर, जिला कैमूर शामिल हैं।


वहीं, पुलिस ने एक वारंटी एजाज हजाम पिता नवाब हजाम, निवासी अमांव, थाना चैनपुर को भी गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट