फैशन के दौर में सुंदर दिखने की होड़, चुनाभटा रोड में खुला 'लोक चेंजर सैलून', युवाओं में दिखा उत्साह
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 12, 2026
- 3 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।आज का दौर फैशन का दौर है। डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करते हुए आज का नौजवान एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगा है। हर कोई चाहता है कि वो सबसे सुंदर, सबसे स्मार्ट और सबसे स्टाइलिश दिखे।
इसी क्रम में चुनाभटा रोड में आज दिनांक 12 नवंबर को लोक चेंजर सैलून का उद्घाटन हुआ।
सैलून के प्रोपराइटर सुबोध तिवारी ने बताया कि इस बेरोजगारी के दौर में नवयुवकों की मांग पर सैलून खोला गया है।
उद्घाटन डेहरी अनुमंडल के वरीय अधिवक्ता उमा शंकर पांडे उर्फ मुटूर पांडे ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं नवयुवकों की काफी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर मुख्य रूप से अशोक पाठक, संजय तिवारी, रामा सिंह, नीरज चतुर्वेदी, ललित सिन्हा उपस्थित थे।
पहले जहां बाल कटिंग सिर्फ एक जरूरत थी, आज वो स्टाइल और पहचान बन गई है। नौजवान अब छोटे-मोटे नाई की दुकान पर नहीं, बल्कि अच्छे से अच्छे सैलून में जाकर महंगी से महंगी हेयर कटिंग करा रहे हैं।
फेड कट, टेपर कट, मुलेट, कोरियन कट जैसे नए-नए स्टाइल
बालों में कलर, स्पा और केराटिन
दाढ़ी की सेटिंग और फेशियल के लिए भी सैलून जान
रील्स और इंस्टाग्राम पर स्टाइल दिखाने का क्रेज
गांव से लेकर शहर तक, हर जगह सैलून खुल रहे हैं और युवाओं की भीड़ उमड़ रही है। मोबाइल में रील देखकर युवा उसी स्टाइल की फोटो दिखाकर कटिंग करा रहे हैं।
एक तरफ ये फैशन युवाओं को आत्मविश्वास दे रहा है, तो दूसरी तरफ खर्च भी बढ़ा रहा है। लेकिन इतना तय है कि आज का नौजवान सिर्फ पढ़ाई-नौकरी में ही नहीं, सुंदर दिखने की दौड़ में भी सबसे आगे रहना चाहता है।


रिपोर्टर