डीएम ने मतदाता सूची का प्रकाशन कर हार्ड कापी सभी राजनीतिक दलों को दिया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 13, 2026
- 1 views
रोहतास।भारत निर्वाचन आयोग के निदेश के आलोक में आज दिनांक 12.11.2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया।
प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची में पुरूष निर्वाचक 1184383, महिला निर्वाचक 1060388 एवं तृतीय जेंडर निर्वाचक 56, कुल 2244827 है।
प्रारूप प्रकाशन के साथ सामान्य नागरिकों के अवलोकन हेतु निर्वाचक सूची जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक निबंधन कार्यालय, सहायक निर्वाचक निबंधन कार्यालय और BLO के पास उपलब्ध है। जहां कोई व्यक्ति निर्वाचक सूची में अपने नाम की स्थिति देख सकता है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 11.12.2026 तक दावा /आपत्ति प्राप्त की जायेगी। दावा/आपत्ति ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और BLO को दी जा सकती है।
फार्म-6 के माध्यम से नया नाम जोडा जायेगा, स्थान परिवर्तन हेतु प्रपत्र- 8 भरना होगा, प्रपत्र 7 के द्वारा मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले निर्वाचकों का नाम विलोपित किया जायेगा। कोई व्यक्ति विशेष दावा / आपत्ति की अवधि में अधिकतम 10 फार्म –07 ही दे सकेंगे, इससे अधिक नहीं।
नाम जोड़ने हेतु अर्हता तिथि - 01.01.2027 के साथ-साथ 01.04.2027, 01.07.2027 एवं 01.10.2020 भी मान्य होगी। अर्थात इन तिथियों को 18 वर्ष की उम्र धारित करने वाले नागरिक निर्वाचक सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे।
रोहतास जिला का लिंगानुपात एवं निर्वाचक जनसंख्या अनुपात मानक से कम है, जिसका तात्पर्य है कि योग्य नागरिकों विशेषतः महिला नागरिकों का नाम जोड़ने की आवश्यकता है, इसको ध्यान में रखते हुए 21 एवं 22 नवम्बर 2026 तथा 05 एवं 06 दिसम्बर 2026 को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे, ताकि कोई योग्य व्यक्ति पंजीकरण से वंचित न रह जाय।
जिला पदाधिकारी, रोहतास द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सभी राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दी गयी, BLA-2 की नियुक्ति हेतु पुनः अनुरोध किया गया तथा प्रारूप प्रकाशित निर्वाचक सूची की हार्ड प्रति उन्हें उपलब्ध करायी गया।


रिपोर्टर