भगवानपुर पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 13, 2026
- 5 views
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं (कैमूर)। भभुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर थाना पुलिस ने शराब के नशे में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में भगवानपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार लोगों में सुदर्शन मुसहर, पिता शिवपूजन मुसहर, ग्राम देवसरना, विकास बिंद, पिता रामचरण बिंद, ग्राम निबिया ताड़ तथा रंजीत कुमार चौधरी, पिता अशोक चौधरी, साकिन भगवानपुर, जिला कैमूर के निवासी शामिल हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार करने के बाद भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल जांच के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी को भभुआ न्यायालय में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि भगवानपुर थाना पुलिस द्वारा बिहार में लागू मद्य निषेध कानून के अनुपालन को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शराब के सेवन एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


रिपोर्टर