पानी भरे गड्ढे में बाइक समेत गिरा युवक, डूबने से दर्दनाक मौत

संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर):-- जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में हाटा-मरहियां पथ पर शुक्रवार को सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा खामिदौरा-ईसीपुर मोड़ के समीप हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। बाइक सवार युवक भी गड्ढे में गिर गया, जिससे पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जमानिया कस्बा तहसील निवासी गोविंदा चौधरी 35 वर्ष, पिता राम अवध बिहारी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोविंदा जमानिया से दुर्गावती होते हुए मरहियां बाजार पार कर हाटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खामिदौरा-ईसीपुर मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे बाइक समेत सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर पड़े। हादसे में पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट