बम्हौर वार्ड-6 में पानी की टंकी बनी शोपीस, लगने के बाद आज तक नहीं मिली एक बूंद पानी


टंकी निर्माण के बाद भी शुरू नहीं हुई जलापूर्ति, ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग और प्रशासन से लगाई गुहार


इंजीनियर अमित कुमार सिंह 


शिवसागर (रोहतास)। बम्हौर गांव के वार्ड संख्या 6 में पानी की टंकी लगाए जाने के बावजूद ग्रामीणों को आज तक पेयजल नसीब नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब से टंकी लगाई गई है, तब से लेकर आज तक एक बूंद पानी भी नहीं आया है। टंकी और उसका ढांचा खड़ा है, लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं होने से यह सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है।


ग्रामीणों के अनुसार, टंकी लगने से लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब घरों तक पानी पहुंचेगा और पेयजल की समस्या दूर होगी। लेकिन लंबे समय बाद भी पानी की सप्लाई शुरू नहीं हुई। लोगों का सवाल है कि जब टंकी लगाई गई तो उसका लाभ ग्रामीणों को क्यों नहीं मिल रहा है।


ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकारी योजना पर काम होने के बावजूद जब पानी ही नहीं मिल रहा है तो इसका लाभ किसे मिल रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट