विश्व मधुमेह दिवस पर गांधी मैदान में लगा निःशुल्क जांच शिविर, 165 लोगों की हुई शुगर-बीपी जांच
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Nov 14, 2026
- 9 views
चिकित्सकों ने मधुमेह से बचाव के बताए उपाय, जागरूकता रैली निकालकर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
ब्यूरो चीफ प्रकाश कुमार की रिपोर्ट
गयाजी। विश्व मधुमेह दिवस 2026 के अवसर पर शनिवार को गांधी मैदान में भारतीय चिकित्सा संघ, गया जी शाखा, एपीआई मगध एवं सीसीडीएसआई के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क शुगर एवं ब्लड प्रेशर जांच शिविर लगाया गया। इसमें लगभग 165 लोगों की जांच की गई।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ए. एन. राय ने लोगों को मधुमेह के कारण, लक्षण एवं उपचार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संतुलित खानपान और नियमित दिनचर्या अपनाकर मधुमेह से बचाव किया जा सकता है। समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना भी जरूरी है। अन्य चिकित्सकों ने भी लोगों को जागरूक किया।
ये चिकित्सक रहे उपस्थित
शिविर में अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह, सचिव डॉ. विमलेन्दु विमल, डॉ प्रांशु कुमार,डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. डी. के. सहाय, डॉ. मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. रतन कुमार, डॉ. अमीता सिन्हा, डॉ. विनय कुमार जैन एवं डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।
अंत में मधुमेह जागरूकता रैली गांधी मैदान से निकलकर एपीआई गयाजी पहुंची। इसके बाद अध्यक्ष डॉ. विश्व विजय सिंह ने सभी चिकित्सकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


रिपोर्टर