स्वतंत्रता सेनानी शिवपूजन राय भूमि दाता का मूर्ति अनावरण संपन्न
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Nov 18, 2026
- 3 views
रोहतास। जिले के दिनारा प्रखंड क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी शिवपूजन राय उत्क्रमित उच्च विद्यालय+2 माध्यमिक विघालय परिसर में भूमि दाता स्वतंत्रता सेनानी शिवपूजन राय का मूर्ति अनावरण प्राध्यानाध्यापक सत्यनारायण चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसके उद्धघाटन कर्ता दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने फीता काटकर मूर्ति पर माल्यार्पण पूजन के साथ किया गया। एवं अपने संबोधन में विघालय का हाता निर्माण, रास्ता निर्माण एवं इंटर कॉलेज के लिए भवन जल्द बनवाने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सीता सुंदरी ने स्कूल के लिए विधानसभा में आवाज उठाने की बात कही। जिनके कर-कमलों से विघालय उच्च विद्यालय में परिणत हुआ था। विशिष्ट अतिथि बनारस से पधारे आशुतोष शास्त्री ने कहा कि शिक्षा के लिए भवन का दान देने वाले लोग हमेशा जिवित रहते हैं।जब तक उनकी कीर्ति रहती है।उनका यश नाम वर्षों तक युग युग तक जीवित बना रहता है।जिसका संचालन पूर्व प्राध्यानाध्यापक ज्वाला प्रसाद सिंह ने किया। मौके पर भूमि दाता के पुत्र बबन प्रसाद राव,प्रो० डॉ विक्रमादित्य राय,बीडीसी हेमलता कुसुम, मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार राय,राजू प्रधान, पूर्व प्राध्यानाध्यापक ब्रजेश कुमार, लक्ष्मण चौबे, रामजी सिंह, सुभाष राय,केशो राय, अरविंद राय, शैलेन्द्र राय,राजू राय, विनोद यादव सहित काफी संख्या में शिक्षक कालेज कर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।


रिपोर्टर