सखी वर्ता सह बाल विवाह मुक्त के तहत कार्यक्रम


रोहतास।जिला पदाधिकारी,दीपक कुमार मिश्र के निदेशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम,रोहतास के तत्वावधान में सरस्वती विद्या निकेतन एवं तिलौथू +2 उच्च विद्यालय में सखी वार्ता सह बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के प्रति जागरूक करना तथा महिला एवं बाल अधिकारों, सुरक्षा,शिक्षा और सम्मान के प्रति संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक,मोहम्मद शमीम अंसारी द्वारा किया गया,जिसमें बाल विवाह के दुष्परिणामों,बाल विवाह निषेध कानून तथा बालिकाओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गयील उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में बाधा उत्पन्न करता है। इसे समाप्त करने के लिए समाज, अभिभावकों, शिक्षकों एवं युवाओं को मिलकर आगे आना होगा। बालिकाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना एक सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लोगो युक्त कुल 120 डायरी का वितरण किया गया। साथ ही बालिकाओं को किसी भी प्रकार की हिंसा,उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में महिला हेल्पलाइन 181 के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के माध्यम से बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण,बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा महिलाओं एवं किशोरियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सशक्त बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकायें एवं जिला मिशन समन्वयक डॉक्टर फरहत दुर्रानी तथा विद्यालय की छात्रायें उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट